Maths competition exams Practice paper - 13 | Maths Model Paper | Maths Exercise Test paper
1. आशा के पास बिना ढक्कन वाला एक घनाकार टिन का डिब्बा है, जिसकी भुजा 25 सेमी है | वह इसके बाहरी पृष्ठ पर रंगीन कागज चिपकाना चाहती है , आवश्यक कागज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ? (अ) 625 वर्ग सेमी (ब) 3125 वर्ग सेमी (स) 3130 वर्ग सेमी (द) 3750 वर्ग सेमी
2. एक बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्मा 9 सेमी और सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 1144 सेमी. है ? (अ) 14 सेमी (ब) 16 सेमी (स) 17 सेमी (द) 18 सेमी
3. एक एसे घनाभ की भुजा ज्ञात कीजिए,जिसका आयतन 420 सेमी3 तथा आधार का क्षेत्रफल 30 सेमी2है ? (अ) 10 सेमी (ब) 14 सेमी (स) 16 सेमी (द) 20 सेमी
4. यदि एक घन मीटर बर्फ का तौल 1000 kg हो तो बर्फ के 60 सेमी भुजा के घन का तौल ज्ञात कीजिए ? (अ) 216 किग्रा (ब) 2.16 किग्रा (स) 0.216000 किग्रा (द) 21600 किग्रा
5. एक घनाकार गोदाम,जिसकी माप 70 मी,* 80 मी * 60 मी है उसके अंदर कितने घनाभाकार डिब्बे रखे जा सकते है, यदि डिब्बे का आयतन 0.12 मी3 है ? (अ) 28000 (ब) 280000 (स) 2800000 (द) 2.8 0000
6. यदि संख्या 408 तथा 1032 के महतम समापवर्तक को 1032x-408*5 के रूप में व्यक्त किया जाता है तो x का मान ज्ञात कीजिए ? (अ) 2 (ब) 4 (स) 6 (द) 8
7. एक खेल में कब्बडी खो-खो तथा सितोलिया में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की संख्या क्रमशः 60, 75, 90 है | यदि प्रत्येक खेल में बराबर संख्या में एक ही खेल के प्रतिभागी भाग लेते है तो आवश्यक खिलाडियों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए ? (अ) 10 (ब) 15 (स) 20 (द) 25
8. 125 के अभाज्य गुणनखण्डों की घातो का योगफल कितना है ? (अ) 1 (ब) 2 (स) 3 (द) 4
9. यदि x तथा 20 का LCM 80 है तथा x तथा 20 का HCF 4 है तो x का मान क्या होगा ? (अ) 4 (ब) 8 (स) 10 (द) 16